गायिका नय्यारा नूर का हुआ निधन, ‘बुलबुल-ए-पाकिस्तान’ का मिला था सम्मान
इस्लामाबाद। प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायिका नय्यारा नूर का निधन हो गया है। वह 71 वर्ष की थी। उनके परिवारों वालों ने रविवार को गायिका के निधन के बारे में जानकारी दी। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं । वह किसी बीमारी से ग्रस्त थीं इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री …
इस्लामाबाद। प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायिका नय्यारा नूर का निधन हो गया है। वह 71 वर्ष की थी। उनके परिवारों वालों ने रविवार को गायिका के निधन के बारे में जानकारी दी। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं । वह किसी बीमारी से ग्रस्त थीं इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट करके अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन संगीत की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
إِنَّا لِلَّهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعونَ
It is with heavy heart that I announce the passing of my beloved aunt (tayi) Nayyara Noor. May her soul R.I.P.
She was given the title of ‘Bulbul-e-Pakistan’ because of her melodious voice. #NayyaraNoor pic.twitter.com/69ATgDq7yZ— Raza Zaidi (@Razaazaidi) August 20, 2022
नूर का जन्म तीन नवबंर 1950 को असम में हुआ था। वह जब सात वर्ष की थी तब उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था। उन्होंने काफी छोटी उम्र में संगीत सीखना शुरु कर दिया था और उन्हें पहला मौका 1968 में रेडियो पाकिस्तान पर मिला। नूर ने संगीत की कोई विधिवत शिक्षा नहीं ली।
पाकिस्तान में उनकी गिनती अच्छे पार्श्वगायकों में होती थी। उनके परिवार में पति शेयरयार जैदी और दो बेटे हैं। गायिका को वर्ष 2006 में प्राइड ऑफ परफोरमेंस अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्होंने 2012 में गायन बंद कर दिया था।उनके स्तरीय गायन के लिए पाकिस्तान में राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में तीन बार स्वर्ण पदक प्राप्त हो चुका है। इसके साथ ही उन्हें फिल्म घराना (1973) के लिए पाकिस्तान के निगार पुरस्कार से भी सम्मानित किया चुका है।
ये भी पढ़ें : राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, एम्स के डायरेक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
