सुल्तानपुर: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, बुआ की लूटी चेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है। बाइक से जा रहे बुआ भतीजे को ओवरटेक कर लुटेरों ने रोक लिया। लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार दी। बुआ की गले की चेन छीनकर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक घटना से इलाके में सनसनी …

सुल्तानपुर। जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है। बाइक से जा रहे बुआ भतीजे को ओवरटेक कर लुटेरों ने रोक लिया। लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार दी। बुआ की गले की चेन छीनकर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हमजापुर निवासी नितेश यादव बुआ सीमा यादव व कमलेश यादव के साथ रविवार को बाजार जा रहे थे। वह दोपहर करीब दो बजे बहोरापुर रेहटी गांव के मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से सफेद रंग की अपाची बाइक से आए तीन लुटेरों ने रोक लिया। सीमा के गले की चेन छीन ली।

विरोध करने पर एक लुटेरे ने गोली चला दी, जो नितेश के पैर में लगी। गोली चलने की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भागे। लेकिन लुटेरे कैथीजलालपुर कस्बे की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्र ने लुटेरों को पकड़ने के लिए आसपास की बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-कानपुर : बाइक सवार बदमाशों ने जूनियर इंजीनियर की पत्नी से लूटी चेन, दिनदहाड़े हुई वारदात

संबंधित समाचार