होटल के कमरे में लटकती मिली युवती की लाश, रुद्रपुर से आई थी हल्द्वानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामलीला मोहल्ला स्थित एक होटल में एक युवती की फंदे पर लटकती लाश मिली। शव को सबसे पहले होटल के कर्मचारियों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि बगवाड़ा रूद्रपुर निवासी महिमा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामलीला मोहल्ला स्थित एक होटल में एक युवती की फंदे पर लटकती लाश मिली। शव को सबसे पहले होटल के कर्मचारियों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि बगवाड़ा रूद्रपुर निवासी महिमा (25) पुत्री जगदीश बीती शाम यहां रामलीला मोहल्ला स्थित एक होटल के कमरे में ठहरी थी। बताया जाता है कि देर रात उसने होटल के कमरे में फांसी लगा ली। जब सुबह युवती होटल के कमरे से बाहर नहीं निकली तो स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे में देखा तो अंदर युवती का शव फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने शव फंदे से उतारा और मौका मुआयना किया। बताया जाता है कि युवती पूर्व में भी होटल में ठहरने के लिए आ चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात