मुरादाबाद : घर में घुसकर तमंचे के बल पर किया महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर की रहने वाली एक महिला के साथ तमंचा दिखाकर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने एक वर्ष तक उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। महिला आयोग के आदेश पर कटघर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर की रहने वाली एक महिला के साथ तमंचा दिखाकर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने एक वर्ष तक उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। महिला आयोग के आदेश पर कटघर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक मोहल्ले के ही रहने वाले शुभम गोयल से उसने एक वर्ष पहले कारोबार बढ़ाने के उद्देश्य से 70,000 रुपये उधार लिया। प्रति माह वह ब्याज की रकम चुकाती रही। लाॅकडाउन के कारण कारोबार ठप हो गया। जिससे वह ब्याज भी नहीं चुका पा रही थी। इसी साल मार्च में एक दिन दोपहर में शुभम उसके घर आकर ब्याज की रकम मांगने लगा। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देकर उसने रकम वापस करने का भरोसा दिलाया।

घर पर पति के न होने की जानकारी पर आरोपी उसे धक्का देते हुए घर में घुस गया। बेड पर धक्का देते हुए आरोपी ने तमंचे के बल पर न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि पूरी घटना की अश्लील वीडियो भी बना ली। मुंह खोलने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी उससे जबरन ब्लैंक चेक लेकर चला गया। इससे वह डर गई। वहीं दूसरी ओर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बीते 21 जून को आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा।

गाली-गलौज करते हुए फिर दुष्कर्म किया। तब पीड़िता थाने पहुंची, लेकिन कटघर पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। इस पर उसने चार जुलाई को एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। बावजूद इसके मुकदमा दर्ज न होने पर महिला आयोग की सदस्य के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। आयोग के आदेश पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:- संभल : दुबई से सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार