सुल्तानपुर : चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। रविवार की रात अज्ञात चोर बंद घर का ताला तोड़ते हुए अंदर रखे हुए बक्से अटैची व संदूक को तोड़कर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। टूटे हुए बक्से अटैची व संदूक घर से 100 मीटर दूरी पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की …

जयसिंहपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। रविवार की रात अज्ञात चोर बंद घर का ताला तोड़ते हुए अंदर रखे हुए बक्से अटैची व संदूक को तोड़कर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। टूटे हुए बक्से अटैची व संदूक घर से 100 मीटर दूरी पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की है।

मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पठानी पुर गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी सिराज अहमद ट्रक चला कर परिवार का भरण पोषण करता है। काम के सिलसिले से वह कई दिनों से घर से बाहर था। घर पर पत्नी व बच्चे रहते हैं। बीती रात सिराज अहमद की पत्नी शाहीन निशा बच्चों के साथ भोजन कर गांव में ही अपने मामा के यहां चली गई। रात में ही अज्ञात चोरों ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखा हुआ बक्सा अटैची व संदूक उठा ले गए। सोमवार की सुबह जब शाहीन निशा बच्चों के साथ अपने घर पहुंची तो घर का ताला टूटा देख सन्न रह गई। घर में जाकर देखा तो घर के अंदर से बक्सा अटैची व संदूक गायब था। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने चोरी की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो घर से करीब 100 मीटर दूर टूटे हुए बक्से व सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़िता शाहीन निशा के मुताबिक घर में रखे गए 20 हजार की नकदी व लगभग 80 हजार के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। गोसाईगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार राय ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस भेजकर जांच पड़ताल कराई गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें –पटना में शिक्षक कैंडिडेट्स ने किया प्रदर्शन, हाथ में तिरंगे के बावजूद ADM बरसाते रहे लाठियां

संबंधित समाचार