बहराइच: लखनऊ-बहराइच मार्ग पर ट्रक और डंपर में हुई भिड़ंत, चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर एक ढाबा के निकट खड़े ट्रक में दो ट्रक पीछे से जा घुसे। इस हादसे में दोनों ट्रक के चालक घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जरवल रोड थाना अंतर्गत लखनऊ बहराइच मार्ग पर एक ढाबा संचालित है। ढाबा के सामने घाघरा घाट रेलवे स्टेशन …

जरवलरोड/बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर एक ढाबा के निकट खड़े ट्रक में दो ट्रक पीछे से जा घुसे। इस हादसे में दोनों ट्रक के चालक घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जरवल रोड थाना अंतर्गत लखनऊ बहराइच मार्ग पर एक ढाबा संचालित है। ढाबा के सामने घाघरा घाट रेलवे स्टेशन निकट बाएं साइड खड़े ट्रक में पीछे से डंपर अनियंत्रित होकर भिड़ गया।

जिसमें चालक जिला सिद्धार्थ नगर के थाना मोहना अंर्तगत ग्राम दुलापुर निवासी 48 वर्षीय वसी उल्लाह पुत्र मुस्तफा घायल हो गए। कुछ देर बाद सोमवार भोर पहर करीब 4 बजे तीसरा मौरंग लदा ट्रक जो बलरामपुर जा रही थी वह भी उसी ट्रक में पीछे से भीड़ गई। इस दुर्घटना में जिला सुल्तानपुर के थाना धनपत अंतर्गत ग्राम अतिहारी निवासी चालक संदीप (40) पुत्र दिनेश सिंह घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मामूली रूप से घायल का इलाज कराया। तीनों दुर्घटनाग्रस्त मौके पर खड़े हैं। हालांकि साइड में ट्रक होने के चलते आवागमन में दिक्कत नहीं है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में बेटी की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात