गोंडा : सेंधमारी कर चोरों ने घर से उड़ाये लाखों के जेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नरायनपुर के मजरा छोटकी हजारिया गांव निवासी परमेश्वर के घर में बीती रात अज्ञात चोर पेड़ के सहारे घर …

गोंडा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नरायनपुर के मजरा छोटकी हजारिया गांव निवासी परमेश्वर के घर में बीती रात अज्ञात चोर पेड़ के सहारे घर में घुस गये और कमरे में रखा लाखों का आभूषण व नगदी चुरा कर फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि आज सुबह घर में सामान बिखरा देख कर परमेश्वर और उसके घर वालों को चोरी की घटना पता चली। गृहस्वामी के अनुसार चोर लाखों के जेवरात और एक लाख 75 हजार रूपये की नगदी पर हाथ साफ कर गये हैं। पुलिस मामला दर्ज कर फरार चोरों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें –मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की अंतिम अपील खारिज, काटनी होगी 12 साल की सजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता