सर्किट हाउस में मानसून की पूर्व तैयारियों के संबंध में हुई बैठक
नैनीताल। सर्किट हाउस में मानसून पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये वे अपने-अपने तैयारियां पूर्व कर लें। उन्होंने कहा कि सिंचाई व राजस्व विभाग अपनी बाढ़ चैकियां संचालित करते हुऐ 24 घण्टे कार्मिकों की तैनाती करे तथा प्रत्येक तहसील में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने …
नैनीताल। सर्किट हाउस में मानसून पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये वे अपने-अपने तैयारियां पूर्व कर लें। उन्होंने कहा कि सिंचाई व राजस्व विभाग अपनी बाढ़ चैकियां संचालित करते हुऐ 24 घण्टे कार्मिकों की तैनाती करे तथा प्रत्येक तहसील में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये।
उन्होंने लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग व पीएमजीएसवाई केअधिकारियों को निर्देश दिये कि वे वर्षाकाल से पूर्व सड़को की नालियां व स्कबर की सफाई करे तांकि सड़क के टूटने व जल भराव से बचा जा सके। उन्होने आपदा के दौरान भूस्खलन से संवेदनशील सड़क मार्गो को चिन्हित कर सड़क से दोनो तरफ जेसीबी तैनात करने के निर्देश दियें ताकि सड़क अवरूद्ध होने पर कम से कम समय पर यात्रायात बहाल किया जा सके।
उन्होने संवेदनशील पुलों, पुलियों की जांच करने के साथ ही वैकल्पिक मार्ग चिन्हित करने के निर्देश दिये ताकि सड़क मार्ग अवरूद्ध होने पर वैकल्पिक मार्गो का उपयोग किये जा सके। उन्होने लोनिवि, नगर निकाय व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये की वे शहरों व शहरीय क्षेत्रों से लगे क्षेत्रों में नहरो तथा नालियों की सफाई करे ताकि जल भराव से न होने पाएं।
उन्होंने सड़क महकमें अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों के ऊपर जो पेड जीर्णक्षीर्ण गिरने के अवस्था में है उन्हें चिन्हित कर वर्षाकाल से पूर्व उनका कटान करालें। उन्होंने कहा कि आपदा संवेदनशील तहसीलवार, ग्रामवार, रोड मेपिंग की जाये।
उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में पहाडी क्षेत्रों में अतिरिक्त वर्षा होने से नदी, नालों में बने रपटों में हमेशा वाहनों को बहने की का भय बना रहता है इसलिए रपटो के दोनो ओर सूचना पटो के साथ ही बैरियर लगाये जाये तांकि रपटो में अधिक पानी बहाव के समय यात्रायात को दोनो ओर से रोका जा सके।
