कानपुर : स्टेट जीएसटी व्यापार बंधु की बैठक में छलका व्यापारियों का दर्द, उत्पीड़न को लेकर हुए आक्रोशित
कानपुर, अमृत विचार। लखनपुर स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन जीएसटी गुना सिंह बोनवाल की अध्यक्षता में आयोजित व्यापार बंधु जीएसटी की उप समिति की बैठक में कारोबारी आक्रोशित नजर आए। आरोप लगाया कि टैक्स वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए अधिकारी कारोबारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। एक व्यापारी बैठक …
कानपुर, अमृत विचार। लखनपुर स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन जीएसटी गुना सिंह बोनवाल की अध्यक्षता में आयोजित व्यापार बंधु जीएसटी की उप समिति की बैठक में कारोबारी आक्रोशित नजर आए। आरोप लगाया कि टैक्स वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए अधिकारी कारोबारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
एक व्यापारी बैठक में फूट- फूट कर रोने लगे। कहा कि उनकी फर्म के अकाउंट से 8.50 लाख रुपये 2020 में बिना नोटिस दिए एक्स पार्टी कर निर्धारण करते हुए जीएसटी विभाग द्वारा निकाल लिए गए । व्यापारी का पंजीयन खंड 16 का है । शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ। उल्टे उत्पीड़न जरूर शुरू हो गया। उत्पीड़न करने वाले व्यापारी को न बुलाए जाने पर व्यापारियों ने बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा की। उपायुक्त सुरेंद्र सिंह ने उन्हें शांत कराया।
फीटा व्यापार संघ के महामंत्री उमंग अग्रवाल ने कहा कि कारोबारियों का उत्पीड़न नहीं सहेंगे। लक्ष्य की पूर्ति के लिए व्यापारियों का उत्पीड़न उचित नहीं है। जबरिया कर अपवंचना निकाली जा रही है। यह समस्या सिर्फ स्टेट जीएसटी में है, केंद्रीय जीएसटी में ऐसा नहीं है। जिले की सीमा से बाहर से गाड़ियां पकड़ कर लाने की शिकायत अधिकारियों से की गई। कारोबारियों ने कहा कि सचल दल रात में 12 बजे से पूर्व नगर के अंदर चेकिंग करके अवैध वसूली और व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं।
अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही इस प्रकरण पर प्रभावी निर्देश जारी किए जाएंगे। सचल दल अधिकारी द्वारा व्यापारी और उसके ड्राइवर के साथ मारपीट करने की शिकायत की गई। इस अवसर पर कपिल सब्बरवाल, शेष नारायण त्रिवेदी, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष टीकम चंद सेठिया, विजय गुप्ता, चंद्राकर दीक्षित, अनूप तिवारी, आदित्य पोद्दार, यशपाल भदौरिया, विनोद गुप्ता, कृपाशंकर त्रिवेदी, विनय वर्मा मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –गोंडा : विजिलेंस टीम के सिपाही की करंट लगने से मौत
