दुआओं का दिखा असर, कनपुरिया हास्य कलाकार राजू को आया होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। करीब 30 वर्षों से देश दुनिया को हंसा रहे कनपुरिया हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आया। इसे उनके प्रशंसकों, मित्रों और परिजनों की दुआओं का असर कहा जा रहा है। उनकी चंगाई के लिए पूजापाठ जारी है। राजू के होश आने की खबर उनके परिजनों के हवाले से राजू के …

कानपुर। करीब 30 वर्षों से देश दुनिया को हंसा रहे कनपुरिया हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आया। इसे उनके प्रशंसकों, मित्रों और परिजनों की दुआओं का असर कहा जा रहा है। उनकी चंगाई के लिए पूजापाठ जारी है।

राजू के होश आने की खबर उनके परिजनों के हवाले से राजू के बालसखा व्यापारी ने ज्ञानेश मिश्रा ने सबसे पहले सोशल मीडिया में वायरल की। राजू पिछले 15 दिनों से एम्स दिल्ली में भर्ती हैं। उनकी गम्भीर हालात को लेकर खासी उदासी छायी थी। हालांकि उनकी हालत अभी भी गम्भीर बताई जाती है। पर शरीर में थोड़ी हलचल ने उम्मीद जगा दी है। परिवार के हवाले से ज्ञानेश ने बताया कि राजू ने अस्पताल में मेडिकल स्टाफ से इशारों में बात भी की।

नर्स से इशारों में पूछा कि वह अस्पताल में कैसे पहुंचे? स्टाफ ने उन्हें जवाब दिया कि आप चक्कर आने से गिर गए थे। तभी अस्पताल लाया गया है। आशीष श्रीवास्तव (राजू श्रीवास्तव के साले) ने इसकी पुष्टि की है। राजू के होश आने पर आशीष ने ज्ञानेश मिश्रा और हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी को फोन पर सूचना दी थी। राजू को 15 अगस्त को 1 घंटे के लिए वेंटिलेटर हटाया था। फिर दूसरी बार बुधवार को आधे घंटे के लिए वेंटिलेटर हटाया गया।

न्यूरो फीजियोथेरैपी के जरिए उनके ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राजू यूपी फिल्म्स डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष राजू 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’में राजू छह गए थे। उनके कैरियर का यह मेजर ब्रेक थ्रू था। इसके अलावा राजू ने कई फिल्मों में भी कम किया है।

आज हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के होश में आने के संकेत मिलने पर राजू के बचपन के मित्रो व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र ,संजय कपूर,आशू त्रिपाठी,संजय बाजपेई,अशोक शुक्ला और प्रशंसक विनायक पोद्दार,सत्यम मिश्र,पवन गौड़ आदि ने राजू के घर के करीब भगवान शकर जी के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर प्रसाद का वितरण किया और राजू श्रीवास्तव के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें-दवा के साथ दुआ भी जारी, ‘राजू’ के दोस्तों ने मांगी अरदास…जानें कैसी है हालत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज