मूडीज ने भारत की साख घटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेन्सी मूडीज़ ने भारत की साख को बी ए ए 2 से घटा कर बी ए ए 3 कर दी है। इसके साथ ही उसने कहा है कि लंबे समय तक कम विकास दर और वित्तीय स्थिति ख़राब बने रहेगी और इन्हें दूर करने की नीतियों को लागू करना मुश्किल होगा। मूडीज़ …

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेन्सी मूडीज़ ने भारत की साख को बी ए ए 2 से घटा कर बी ए ए 3 कर दी है। इसके साथ ही उसने कहा है कि लंबे समय तक कम विकास दर और वित्तीय स्थिति ख़राब बने रहेगी और इन्हें दूर करने की नीतियों को लागू करना मुश्किल होगा।

मूडीज़ इनवेस्टर्स सर्विस द्वारा साख घटाए जाने से अंतररष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति पहले से खराब मानी जायेगी और इसको ऋण देना या यहां निवेश करने को पहले की तुलना में अधिक जोखिम भरा हो जाएगा। मूडीज़ ने कहा है कि पहले से ही आर्थिक सुधार लागू नहीं होने और सरकार की नीतियों की वजह से विकास दर बहुत ही धीमी रही है।

इसके साथ ही सकल घरेलू उत्पाद ( जीडीपी) वृद्धि दर घटकर 4.2 प्रतिशत पर आ गई है। इसके पहले मूडीज़ ने कहा था कि इस साल भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर घट कर 0.2 प्रतिशत हो सकती है। इसकी वजह कोरोना के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला बुरा प्रभाव है।

मूडीज़ ने मार्च महीने भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया था। मूडीज़ के पहले भी कई रेटिंग एजेन्सियों और प्रबंध सलाहकार कंपनियों ने कहा था कि भारत की विकास दर बुरी तरह गिर सकती है।

संबंधित समाचार