मंत्री नितिन अग्रवाल और सपा पार्टी के ट्विटर पर वार-पलटवार का सिलसिला हुआ शुरू, भाषाई मर्यादाएं हुई पार
लखनऊ। यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच ट्विटर पर वार-पलटवार के जरिए एक दूसरे पर तंज कसने की प्रकिया जारी है। आपको बतादें कि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल के ने एक ट्वीट किया था जहां से यह वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हुआ। मंत्री का ये ट्वीट सपा प्रमुख अखिलेश …
लखनऊ। यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच ट्विटर पर वार-पलटवार के जरिए एक दूसरे पर तंज कसने की प्रकिया जारी है। आपको बतादें कि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल के ने एक ट्वीट किया था जहां से यह वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हुआ। मंत्री का ये ट्वीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर था। जिसमें नितिन अग्रवाल ने अपने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए सपा प्रमुख को औरंगजेब तक बता दिया।
पिताजी को बेइज्जत किया, चचा को दिया संदेश,
समाजवाद के नाम पर औरंगजेब है अखिलेश!#AurangzebHaiAkhilesh— Nitin Agarwal (@nitinagarwal_n) August 25, 2022
यह सिलसिला नितिन अग्रवाल ने अपने ट्वीट से शुरू किया था जिसमें लिखा, “पिताजी को बेइज्जत किया, चचा को दिया संदेश, समाजवाद के नाम पर औरंगजेब है अखिलेश!” वहीं उन्होंने अगला ट्वीट करते हुए लिखा, “जिस पार्टी के मुखिया को औरंगजेब कहा जाता हो, जो स्वयं औरंगजेब की भांति जाने किस विदेशी नशे में चूर होकर जगह-जगह पर अपने पिता का अनादर करते आये हों, उनसे और उनकी पार्टी से हम इसी तरह की भाषा की उम्मीद करते हैं। जो अपने पिता का न हो पाया वह जनता का क्या होगा।”
समाजवादी पार्टी का जवाब
मंत्री नितिन अग्रवाल के ट्वीट पर पलवार करते हुए सपा ने भी ट्वीट किया हैं। सपा ने नितिन अग्रवाल का पुराना वीडियो ट्वीट कर लिखा, “दारू में जिसे भगवान दिखे, वो है ठर्रानरेश, दारूमंत्री जिसका लड़का, वो है रम, व्हिस्की, जिन प्रेमी ठर्रानरेश!” साथ ही साथ दूसरे ट्वीट में लिखा, “ओ ठर्रा नरेश पुत्र. ये तुम्हारे ही सुराप्रेमी डैडी जी हैं ना? तुम भी इन्हीं की तरह दिन में ही देसी कच्ची पक्की 2-4 पैग मारकर अपने विभाग में टुन्न रहते हो क्या? तुम्हारे पिताजी को संसद में सुरा के नशे में शराबों में भगवान दिखते थे, तुम्हें हर जगह बस नेता विपक्ष दिखते हैं।”
सुनो @nitinagarwal_n !
क्या जिस विभाग के मंत्री हो उसके हिसाब से कच्ची पक्की देसी विदेशी पीकर टुन्न होकर बयानबाजी कर रहे हो क्या ?हे मौसम विज्ञानी सुरा प्रभाव में दिनभर रहने वाले नरेश पुत्र !
ये तुम्हारा ही बयान है ,इस बयान के हिसाब से गुंडों को संरक्षण देने वाले तो तुम हुए ? https://t.co/Ghi9bryKoY pic.twitter.com/CpxZD7Vc9j
— SamajwadiPartyMediaCell (@MediaCellSP) August 24, 2022
टिव्ट के पलवारी जवाब का सिलसिला यहीं नहीं रूका अगले ही टिव्ट में मंत्री नितिन अग्रवाल पर निशाना साधते हुए सपा ने लिखा, “सुनो नितिन अग्रवाल! क्या जिस विभाग के मंत्री हो उसके हिसाब से कच्ची पक्की देसी विदेशी पीकर टुन्न होकर बयानबाजी कर रहे हो क्या? हे मौसम विज्ञानी सुरा प्रभाव में दिनभर रहने वाले नरेश पुत्र! ये तुम्हारा ही बयान है, इस बयान के हिसाब से गुंडों को संरक्षण देने वाले तो तुम हुए।”
यह भी पढ़ें-अयोध्या: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा बाइक रैली को किया रवाना
