बरेली: नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध रेता-बजरी का कारोबार करने वालों पर जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने शुक्रवार को सैटेलाइट चौराहे से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। नगर निगम की टीम के पहुंचने से पहले ही क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। कई लोगों ने टीम के पहुंचने से पहले ही सामान को हटा …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने शुक्रवार को सैटेलाइट चौराहे से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। नगर निगम की टीम के पहुंचने से पहले ही क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। कई लोगों ने टीम के पहुंचने से पहले ही सामान को हटा लिया। टीम को जहां भी अतिक्रमण मिला उसे उखाड़ फेंका।

शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने अभियान छेड़ दिया है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार के निर्देशन पर नगर निगम की टीम क्षेत्रिय जेई बीना मौर्या के नेतृत्व में टीम सैटेलाइट चौराहे पर पहंच गई। उसके बाद टीम ने आगे बढ़ने पर देखा सड़क पर रेता बजरी वालों ने कब्जा कर लिया है।

मौके पर पहुंची टीम ने रेता बजरी को जब्त कर लिया और अवैध रेता बजरी का कारोबार करने वालों पर जुर्माना किया गया। उसके बाद टीम अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही करते हुए देर शाम को फिनिक्स मॉल के पास पहुंच गई।

टीम ने देर शाम तक कई जगह अतिक्रमण की कार्यवाही की। इस दौरान सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार, अतिक्रमण टीम प्रभारी जयपाल सिंह पटेल, आनंद अग्रवाल, प्रवर्तन दल प्रभारी (रिटायर्ड कर्नल) सुधीर कुमार भोला आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  बरेली: ब्लॉक प्रमुख विजेता ठाकुर का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निरस्त

संबंधित समाचार