कानपुर: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-राहुल गांधी रह जाएंगे अकेले
कानपुर, अमृत विचार। कांग्रेस से अलग हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि देखते जाइए कांग्रेस से अभी बहुत लोग आजाद होंगे। राहुल गांधी अकेले रह जाएंगे। अब कांग्रेस का नाम इतिहास में लिखा जाएगा। विकास युक्त, भ्रष्टाचार मुक्त भारत …
कानपुर, अमृत विचार। कांग्रेस से अलग हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि देखते जाइए कांग्रेस से अभी बहुत लोग आजाद होंगे। राहुल गांधी अकेले रह जाएंगे। अब कांग्रेस का नाम इतिहास में लिखा जाएगा। विकास युक्त, भ्रष्टाचार मुक्त भारत हो रहा है तो कांग्रेस मुक्त भारत भी होगा।
डिप्टी सीएम #केशव_प्रसाद ने #कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले #राहुल_गांधी रह जाएंगे अकेले @RahulGandhi @kpmaurya1 @Satishmahanaup @INCUttarPradesh @BJP4UP @SocialKanpurbjp #keshavmaurya #rahulgandhi #Congress #GulamNabiAzad #AmritVicharNews pic.twitter.com/oxdz8bYDCU
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 27, 2022
इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्रिकेट भी खेला। उन्होंने यह मैच ट्रायल पिच पर खेला। विजिटर गैलरी का निरीक्षण भी किया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विकेट कीपर की भूमिका निभाई। केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस में केवल सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का परिवार ही बचेगा। बाकी सब तो विदा हो जाएंगे।इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर गुलाम नबी आजाद के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होने ट्वीट में लिखा कि अब कांग्रेस से आजाद हुए गुलाम नबी आजाद। लगता है कि राहुल गांधी अकेले ही करेंगे भारत जोड़ो यात्रा।
यह भी पढ़ें –अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने ‘छैंया-छैंया’ पर लगाए ठुमके, कपल की केमिस्ट्री ने डांस फ्लोर पर लगाई आग
