बदायूं: दोस्त के फार्म हाउस पर आए अलीगढ़ के युवक की पिस्टल चोरी, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र में दोस्त के फार्म हाउस पर आए अलीगढ़ निवासी एक युवक की पिस्टल और मोबाइल चोरी हो गया। युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिटी ने पिस्टल की बरामदगी के लिए विशेष टीम बनाई है। अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र …
बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र में दोस्त के फार्म हाउस पर आए अलीगढ़ निवासी एक युवक की पिस्टल और मोबाइल चोरी हो गया। युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिटी ने पिस्टल की बरामदगी के लिए विशेष टीम बनाई है।
अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव खेड़िया खुर्द निवासी घनेंद्र सिंह पुत्र स्व. सौदान सिंह ने घूमने का प्लान बनाया। जिसकी वजह से 29 जुलाई को अपने दोस्त मथुरा क्षेत्र के थाना नौहजील के कस्बा बाजना निवासी पप्पू उर्फ राजकुमार पुत्र स्व. रामस्वरूप, मथुरा के गांव रामगढ़ी निवासी गुलवीर सिंह पुत्र स्व. देवकी नंदन, इसी गांव के टीनू शर्मा के साथ थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव जैतपुर पुख्ता में पप्पू उर्फ राजकुमार के फार्म हाउस पर आए थे।
तीन दिन तक फार्म हाउस पर रुके थे। रात में खाना खाने के बाद तीनों दोस्त सो गए। अपनी सुरक्षा के लिए घनेंद्र सिंह अपने लाइसेंसी पिस्टल साथ में फार्म हाउस पर ले गए थे। 30 जुलाई को सुबह उठकर देखा तो घनेंद्र सिंह की लाइसेंसी पिस्टल 178219, लाइसेंस नंबर 8505 और पप्पू उर्फ राजकुमार का मोबाइल फोन गायब था।
सभी लोगों ने घर में ही तलाश की लेकिन पिस्टल कहीं नहीं मिला। घनेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह शुगर और ब्लड प्रेशर का मरीज है। पिस्टल चोरी होने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। घनेंद्र सिंह अपना उपचार कराने के बाद 26 अगस्त को थाना कादरचौक पहुंचा। थाना कादरचौक में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अलीगढ़ निवासी एक युवक ने थाना कादरचौक उसकी लाइसेंसी पिस्टल और मोबाइल फोन चोरी होने की तहरीर दी थी। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। पिस्टल बरामदगी के लिए पुलिसकर्मियों की विशेष टीम बनाई गई है—अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी।
यह भी पढ़ें- बदायूं: शिक्षक नेता की गिरफ्तारी को लेकर भीम आर्मी ने तालाबंदी की दी धमकी
