राष्ट्रीय खेल में हल्द्वानी की संजना और काशीपुर की देवकी का चयन, 27 सितंबर को गुजरात जाएंगी दोनों बेटियां
हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय खेल 2022 में वुशु खेल के लिए उत्तराखंड से दो महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। दोनों ही कुमाऊं मंडल की हैं। इसमें एक हल्द्वानी और दूसरी काशीपुर की हैं। दोनों ही खिलाड़ी 27 सितंबर को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वर्ष …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय खेल 2022 में वुशु खेल के लिए उत्तराखंड से दो महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। दोनों ही कुमाऊं मंडल की हैं। इसमें एक हल्द्वानी और दूसरी काशीपुर की हैं। दोनों ही खिलाड़ी 27 सितंबर को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
वर्ष 2015 को केरल में होने के बाद यह प्रतियोगिता कोविड काल के चलते वर्ष 2022 में नहीं हो सकी थी। इस साल होने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की दो बेटियों को भी मौका मिला है। काशीपुर की देवकी रावत 60 किग्रा भार और हल्द्वानी के आरटीओ रोड की रहने वालीं संजना भट्ट 52 किग्रा भार कैटेगरी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
महिला डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय की छात्रा संजना भट्ट ने बताया कि नेशनल के लिए भोपाल गए थे, जहां स्टेट एसोसिएशन की ओर से दोनों को खेल के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में 30 गेम शामिल हैं।
