अयोध्या : संस्कृति के सीताहरण को रोकने के लिए आगे आएं युवा
अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या के रामकोट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं की भागीदारी के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं ने संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश के युवा प्रभारी जयप्रकाश वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की संस्कृति का …
अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या के रामकोट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं की भागीदारी के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं ने संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश के युवा प्रभारी जयप्रकाश वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की संस्कृति का सीता हरण हो रहा है और युवा रूपी हनुमान मौन बैठे हैं। युवा जागृत हों और संस्कृति के सीता हरण को रोकने के लिए आगे आए। उन्होंने चरित्र चिंतन व व्यवहार में उत्कृष्टता लाने के साथ गायत्री मय के लिए युवाओं को प्रेरित किया। कहा कि इक्कीसवीं सदी अपने युवा अवस्था में है। पूरे विश्व में भारत युवाओं का देश है। इसलिए नौजवानों को राष्ट्र को सही दिशा में ले जाने के लिए जागृत होने की जरूरत हैं।
इसलिए प्रदेश में वृहद स्तर पर युवा सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं को उनके दायित्व और कर्तव्यों के बारे में बताया जा रहा है। आज के युवा केवल अपने दायित्वों के पीछे भाग रहे हैं, लेकिन देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को भूल रहे है। जोन समन्वयक देश बंधु तिवारी ने बताया कि युवाओं को आगे लाने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार महात्मा बुद्ध की धरती श्रावस्ती में नवंबर में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है, जिसमें प्रदेश के हजारों युवा शामिल होंगे।
रामकोट में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में सह जोन समन्वयक मनी राम वर्मा जिला युवा मंडल प्रभारी आलोक तिवारी, सह प्रभारी अनुराग सोनी, जिला समन्वयक व शक्तिपीठ के संरक्षक डॉ एस बी सिंह और व्यवस्थापक राम केवल यादव ने युवाओं को उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:- रायबरेली : भागवत कथा के समापन पर हुआ भंडारा, उमड़ी भक्तों की भीड़
