रुद्रपुर: बिजली बोर्ड की मरम्मत करते वक्त लगा करंट, मौत
रुद्रपुर, अमृत विचार। घर में बिजली के बोर्ड की मरम्मत करते समय मैनपुरी निवासी एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद किरायेदार उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया …
रुद्रपुर, अमृत विचार। घर में बिजली के बोर्ड की मरम्मत करते समय मैनपुरी निवासी एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद किरायेदार उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम बरा सूरजपुर, मैनपुरी, यूपी निवासी 55 वर्षीय वफेदार सिंह का थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की राजा कॉलोनी में मकान है। जिसमें उसने किरायेदारों को रख रखा था। वह गांव में रहकर बीच-बीच में यहां आया करता था। बुधवार को भी वह रुद्रपुर अपने मकान आया हुआ था और मकान के फर्श के निर्माण का कार्य करा रहा था।
इस दौरान बिजली का बोर्ड खराब होने पर निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसको लेकर वफेदार सिंह ने स्वयं ही बिजली का बोर्ड खोल लिया और उसकी मरम्मत करने लगा। मरम्मत के दौरान घर में बिजली नहीं आ रही थी। संयोग से अचानक बिजली आ गई और करंट की चपेट में आ गया। जिससे झुलस कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह देख वहां मौजूद मजूदरों के शोर मचाने पर किरायेदार एकत्र हुए और उसे किसी तरह करंट से छुड़ाया। जिसके बाद वह 108 एबुंलेंस की मदद से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाकर उसके परिजनों को सूचना दी।
