हल्द्वानी : पति बोला… स्कूटी मेरे स्तर की नहीं, पत्नी ने लिखा दी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शादी के पांच माह बाद ही रिश्ता कानून की चौखट तक पहुंच गया। ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और नंदोई पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बनभूलपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शादी के पांच माह बाद ही रिश्ता कानून की चौखट तक पहुंच गया। ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और नंदोई पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बनभूलपुरा थाने में केस दर्ज कराया है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष मार्च में 36 वर्षीय इमरान पुत्र असलम से हुई थी। शादी में पिता ने करीब 22 लाख खर्च किए और आठ तोला सोने के साथ स्कूटी व अन्य सामान दिया।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति बोला कि हमें कार चाहिए और तुम लोगो ने स्कूटी दी हैं जो मेरे स्तर के खिलाफ हैं। इसी बात को लेकर पत्नी की पिटाई करता था। शादी के 10 दिन बाद ही नन्दोई फरीद ने अकेलेपन का फायदा उठाकर पीड़िता से दुष्कर्म की कोशिश की।

नंदोई के हाथ में दांत काट कर उसने अपनी इज्जत बजाई और मायके जा पहुंची। जिसके बाद पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। जिस पर पीड़िता ने बनभूलपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

संबंधित समाचार