हल्द्वानी : उत्कृष्ट कार्य के लिए सामाजिक विकास अधिकारी सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अपर सचिव शहरी विकास नवनीत पांडेय ने नगर निगम के सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है। विभाग ने बताया कि सुरेश अधिकारी द्वारा विभागीय कार्यों को बेहद निष्ठा व कुशलता के साथ पूर्ण किया जाता है साथ ही विभागीय हित में किए गए कार्यों की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अपर सचिव शहरी विकास नवनीत पांडेय ने नगर निगम के सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है। विभाग ने बताया कि सुरेश अधिकारी द्वारा विभागीय कार्यों को बेहद निष्ठा व कुशलता के साथ पूर्ण किया जाता है साथ ही विभागीय हित में किए गए कार्यों की सभी के द्वारा सराहना की जाती है।

सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी को उनके उत्कृष्ट नवाचारों के चलते भारत सरकार द्वारा राष्टीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, इसी साल संपन्न विधान सभा चुनावों में स्वीप कोआर्डिनेटर के रूप में भी सुरेश अधिकारी ने बेहतरीन कार्य किया था इसी सराहनीय कार्य के चलते उन्हें जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।

संबंधित समाचार