यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सितारगंज से दबोचा एक आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ द्वारा एक ओर आरोपी को सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक की यह 31वी गिरफ्तारी है। एसटीएफ द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गहन जांच के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के और गवाहों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर …

सितारगंज, अमृत विचार। यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ द्वारा एक ओर आरोपी को सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक की यह 31वी गिरफ्तारी है। एसटीएफ द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गहन जांच के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के और गवाहों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर विनोद जोशी .पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधमसिंह नगर में तैनात है ।उसका का भाई मनोज जोशी जो कनिष्ठ सहायक के पद पर था एवं पूर्व में गिरफ्तार होकर वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है।

बताता की आरोपी विनोद जोशी द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर वीडीओ/वीपीडीओ भर्ती में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया गया था जहां पर अन्य अभियुक्तों द्वारा कई परीक्षार्थियों को रात में प्रश्नपत्र हल करवाया गया था। साथ ही कई परीक्षार्थियों को अपनी कार से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के साक्ष्य पर गिरफ्तार किया गया है। उधर सूत्रों की माने तो अभी कई और लोग एसटीएफ की रडार पर है। कुछ स्थानों पर एसटीएफ द्वारा दबिश दिए जाने की भी तैयारी है।

संबंधित समाचार