संभल : पति को दूध पिलाने के बाद प्रेमी संग फुर्र हो गई नई नवेली ‘दुल्हन’, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
संभल, अमृत विचार। कोतवाली इलाके के मोहल्ला हल्लू सराय में करीब चार महीने पहले शादी करके घर में आई दुल्हन रात में अपने पति को नशे में दूध की गोलियां देकर घर से लाखों का माल समेट प्रेमी के साथ फरार हो गई। आधी रात को फरार होती हुई लुटेरी दुल्हन की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे …
संभल, अमृत विचार। कोतवाली इलाके के मोहल्ला हल्लू सराय में करीब चार महीने पहले शादी करके घर में आई दुल्हन रात में अपने पति को नशे में दूध की गोलियां देकर घर से लाखों का माल समेट प्रेमी के साथ फरार हो गई। आधी रात को फरार होती हुई लुटेरी दुल्हन की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी से हुआ प्रेमी के फरार होने का खुलासा
दुल्हन के प्रेमी के साथ फरार होने का खुलासा मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। जब आधी रात के बाद जब ससुरालिए नशे की गोलियों के नशे में सो गए। दुल्हन नीचे आई और अपने प्रेमी के साथ गंतव्य की ओर निकल ली। फुटेज में आगे-आगे प्रेमी और पीछे दुल्हन जाते हुए दिखाई दे रही है।
बालकनी से साड़ी से उतर कर भागी
आपको बता दें कि मोहल्ला हल्लू सराय के निवासी अंकुश ठाकुर की शादी करीब चार महीने पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी की निवासी वैशाली ठाकुर के साथ हुई थी। अंकुश ने रात में देखा घर से उसकी पत्नी वैशाली गायब थी। बालकनी में साड़ी लटकी हुई थी। काफी तलाशने के बाद कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पड़ोस में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो फरार दुल्हन का राज खुला। अंकुश ठाकुर का आरोप है कि रात में उसकी पत्नी घर में रखी हुई 70 हजार की नगदी और लाखों रुपए के जेवर लेकर घर के पीछे बालकनी से साड़ी के रास्ते नीचे उतर कर प्रेमी के साथ फरार हुई है।
ये भी पढ़ें : संभल : नाबालिग के अपहरण की कोशिश, आरोपी पकड़ा
