नैनीताल: स्टोनले क्षेत्र में हुआ भूस्खलन, बिजली के पोलों को खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल के स्टोनले कंपाउंड क्षेत्र में गुरुवार रात हुए भूस्खलन से रास्ते और बिजली के पोलों को खतरा बना हुआ है। स्टोनले कंपाउंड निवासी सीमा नेगी ने बताया कि अरुण रौतेला की दीवार बारिश के दौरान भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने के बाद उसी में एक बिजली का पोल लगा हुआ …

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल के स्टोनले कंपाउंड क्षेत्र में गुरुवार रात हुए भूस्खलन से रास्ते और बिजली के पोलों को खतरा बना हुआ है।

स्टोनले कंपाउंड निवासी सीमा नेगी ने बताया कि अरुण रौतेला की दीवार बारिश के दौरान भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने के बाद उसी में एक बिजली का पोल लगा हुआ है वह कभी भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन की चपेट में पैदल चलने वाला रास्ता जो 15 से 20 परिवारों को जाता है उसको भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने शीघ्र बिजली विभाग और नगर पालिका प्रशासन से भूस्खलन की चपेट में आ रहे बिजली का पोल और रास्ता ठीक कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज