हरदोई: रोल मॉडल से सम्मानित हुआ प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ, शिक्षक राजा रंकेश को भी मिला सम्मान
हरदोई। मल्लावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ को रोल मॉडल के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षक राजा रंकेश को भी सम्मान दिया गया। अरविंदो सोसायटी की सालों से चल रही कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख रूपांतर अरविंदो सोसायटी व अशोक शर्मा के द्वारा चयनित शिक्षक राजा रंकेश को इस सम्मान से नवाज़ा गया। …
हरदोई। मल्लावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ को रोल मॉडल के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षक राजा रंकेश को भी सम्मान दिया गया। अरविंदो सोसायटी की सालों से चल रही कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख रूपांतर अरविंदो सोसायटी व अशोक शर्मा के द्वारा चयनित शिक्षक राजा रंकेश को इस सम्मान से नवाज़ा गया। मल्लावां बीईओ प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव और आर्यावर्त ग्रामीण बैंक प्रबंधक अंजू वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ पहुंची। जहां उन्होंने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया।
छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का मन प्रफुल्लित कर दिया। सीएचसी मल्लावां के डॉ. अजितेश का माल्यार्पण किया गया।शाखा प्रबंधक ने उपहार और बीईओ ने प्रमाण पत्र देकर बधाई दी। यह सम्मान अरविंदो सोसायटी द्वारा सालों से चल रही कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख रूपांतर अरविंदो सोसायटी व अशोक शर्मा द्वारा चयनित शिक्षक राजा रंकेश को प्रशंसा पत्र देते हुए विद्यालय को रोल मॉडल का सम्मान दिया गया। यह सम्मान इनोवेटिव पाठशाला वैकल्पिक शैक्षिक कैलेंडर के साथ लंबी अवधि से जुड़ने और निरंतर क्रियान्वयन व सहयोग करने के लिए प्रदान किया गया।
शिक्षक राजा रंकेश विद्यालय के छात्रों को विभिन्न प्रकार के शून्य नवाचारों द्वारा शिक्षण कार्य करते है। जिससे समस्त छात्र तन्मयता से सीखते है और अपने परिवेश में जाकर क्रियाकलापो को करके दिखाते है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गजेंद्र प्रताप सिंह राज्य पुरुस्कार शिक्षक डा.शिवानी कनौजिया,शिल्पी, नीता, मनमोहन सिंह,इरफान आलम, मनीष , प्रज्ज्वल , दीक्षा, रागिनी, दीप्ती, अनुज व सुनील के अलावा बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-पाकिस्तान में DSP बनीं पहली हिंदू महिला मनीषा रोपेटा, महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनकर उभरीं
