सितारगंज में पूर्व सैनिक की बस से कुचलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। सिडकुल में कंपनी कर्मचारियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस से कुचलकर पूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से धारचूला निवासी है, वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ कल्याणपुर में रह रहे थे। कश्मीरी फार्म कल्याणपुर निवासी इंद्रपाल सिंह (42) पुत्र नैन सिंह शुक्रवार की सुबह मवेशियों …

सितारगंज, अमृत विचार। सिडकुल में कंपनी कर्मचारियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस से कुचलकर पूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से धारचूला निवासी है, वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ कल्याणपुर में रह रहे थे।

कश्मीरी फार्म कल्याणपुर निवासी इंद्रपाल सिंह (42) पुत्र नैन सिंह शुक्रवार की सुबह मवेशियों के लिए घास काटने गया था। कल्याणपुर पुरानी चौकी के पास इंद्रपाल एकाएक सिडकुल के कर्मचारियों को लेकर आ रही बस के नीचे आ गए। जिससे वह बुरी तरह से कुचल गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में पैदल चल रहे इंद्र सिंह अचानक बस के आगे गिरते हुए दिख रहे हैं। मूल रूप से धारचूला निवासी इंद्रपाल सिंह वर्तमान में अपने परिवार के साथ कल्याणपुर में रह रहे थे।

संबंधित समाचार