बेटा न होने का सभी देते थे ताना, डिप्रेशन में आई मां ने तीन बेटियों को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत अंतर्गत नंदपुर गांव में बेटर नहीं होने के कारण अवसाद से जूझ रही एक मां ने अपनी तीन बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि एक मां ने डिप्रेशन में आकर अपने तीन बेटियों की …

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत अंतर्गत नंदपुर गांव में बेटर नहीं होने के कारण अवसाद से जूझ रही एक मां ने अपनी तीन बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि एक मां ने डिप्रेशन में आकर अपने तीन बेटियों की देर रात गला दबा हत्या कर दी है।

पुलिस ने दिखाई सख्ती तो महिला ने कबूल किया जुर्म
बेटियो की हत्या करने के बाद महिला ब्रह्मपुर थाना पर पहुँची और दूसरे पर तीनों की हत्या करने का इल्जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई। सूत्रों ने मुताबिक महिला से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

मां ने गला दबा कर की थी बेटियों की हत्या
तीनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। तीनों मृतक बच्चियां ब्रह्मपुर के नन्दपुर के रहने वाले सुनील यादव की पुत्री पूनम कुमारी 8 वर्ष, रौनी कुमारी 7 वर्ष और बबली कुमारी 4 वर्ष बताई जाती है, जबकि आरोपित महिला सुनील यादव की पत्नी पिंकी देवी बताई जा रही है।

बेटा न होने पर ससुरालवाले और पड़ोसी महिला को देते थे ताना
नंदपुर के रामदेव यादव के पुत्र सुनील यादव परदेस में मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी पिंकी देवी तथा तीन बेटियां पूनम कुमारी 8 वर्ष, रौनी कुमारी 7 वर्ष और बबली कुमारी 4 वर्ष रहती थी. बेटा नहीं होने के कारण ससुरालवाले, पड़ोसियों तथा अन्य लोगों द्वारा उसे बार-बार ताना मारा जाता था। जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। महिला ने बारी-बारी से अपने तीनों बेटियों गला दबा उनकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:-एनटीपीसी का निजी उपयोग वाले खानों से कोयला उत्पादन अप्रैल-अगस्त के दौरान बढ़ा 62 प्रतिशत

संबंधित समाचार