खटीमा: तीन दिन से लापता मेडिकल स्टोर मालिक का शव जंगल में मिला
खटीमा, अमृत विचार। चंपावत जिले के बनबसा से घर लौटते समय तीन दिन से लापता एक मेडिकल स्वामी युवक का शव खटीमा के झनकईया स्थित जंगल में मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में बाइक के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में फारेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस …
खटीमा, अमृत विचार। चंपावत जिले के बनबसा से घर लौटते समय तीन दिन से लापता एक मेडिकल स्वामी युवक का शव खटीमा के झनकईया स्थित जंगल में मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में बाइक के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में फारेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया।
पुलिस के अनुसार, नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी असलम ने बताया कि उसका छोटा भाई 24 वर्षीय मोनिस उर्फ अमीन बनबसा में मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। वर्तमान में उसके पिता मोहम्मद अशरफ बीमार हैं, जिनका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल चल रहा है। परिजन बरेली गए हुए थे। मोनिस 1 सितंबर को करीब साढ़े चार बजे बाइक से बनबसा से घर को निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जगह-जगह तलाश की। उसका मोबाइल भी बंद चल रहा था। इस बीच बनबसा व खटीमा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार शनिवार को सुबह झनकईया के जंगल में मोनिस का शव पकड़िया आठ लाइन तार क्षेत्र में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक के जेब से दो मोबाइल बरामद हुए। झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने टीम के साथ मौका मुआयना किया और शव व बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। झनकईया एसओ बिष्ट ने बताया कि फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
