देहरादून: एसएसपी ने पांच महिला कांस्टेबल को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज
देहरादून, अमृत विचार। सरकारी कर्मचारियों के ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के कई मामले आपने सुने होंगे। इस बार राजनीतिक पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पांच महिला कांस्टेबल को गायब रहना भारी पड़ गया। कांग्रेस के विधानसभा पर प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए तैनात पांच महिला कांस्टेबल के अनुपस्थित रहने पर वरिष्ठ पुलिस …
देहरादून, अमृत विचार। सरकारी कर्मचारियों के ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के कई मामले आपने सुने होंगे। इस बार राजनीतिक पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पांच महिला कांस्टेबल को गायब रहना भारी पड़ गया। कांग्रेस के विधानसभा पर प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए तैनात पांच महिला कांस्टेबल के अनुपस्थित रहने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पांचों महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर मौजूद थीं। वह पास ही दुकान में पानी पीने के लिए चली गई थीं। ड्यूटी स्थल पर पांचों कांस्टेबल सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रही हैं। महिला कांस्टेबलों ने तीन बजे तक ड्यूटी प्वाइंट पर ड्यूटी की और इसके बाद कार्यालय पहुंचकर काम किया।
एसएसपी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर शुक्रवार को विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाना था। इसके लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग-अलग ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात किया गया था। नेहरू कालोनी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की ओर से दी गई रिपोर्ट में महिला कांस्टेबल दीक्षा, रजनी, कंचन, वर्षा और अजीता को अनुपस्थित दर्शाया गया। इस पर तत्काल प्रभाव से पांचों को निलंबित कर दिया गया।
