खटीमा: मझोला के गंगोत्री कॉलोनी में मगरमच्छ दिखने से दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा पर ग्राम मझोला के गंगोत्री नगर कॉलोनी में शनिवार की देर रात मगरमच्छ का बच्चा निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर नाले क्रोकोडाइल कक्ष में छोड़ा। जानकारी के अनुसार गंगोत्री कालोनी में रात करीब 9 बजे पानी निकासी नाले से …

खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा पर ग्राम मझोला के गंगोत्री नगर कॉलोनी में शनिवार की देर रात मगरमच्छ का बच्चा निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर नाले क्रोकोडाइल कक्ष में छोड़ा।

जानकारी के अनुसार गंगोत्री कालोनी में रात करीब 9 बजे पानी निकासी नाले से निकलकर अचानक मगरमच्छ का बच्चा आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। कांग्रेस कार्यकर्ता ठाकुर अंकित सिंह ने इसकी सूचना खटीमा वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। उसे बाद में सुरई रेंज के ककरा क्रोकोडाइल कक्ष संख्या 6 में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम में खटीमा वन क्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल, वन दरोगा धन सिंह अधिकारी, उत्तम सिंह राणा, जय वीर सिंह आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार