जोधपुर में खुलेंगे पांच नए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, 25 नवीन पद स्वीकृत
जयपुर। राजस्थान में जोधपुर के पांच ब्लॉक में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय खुलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए कार्यालय खोलने और उनमें 25 नवीन पद स्वीकृत करने के लिए सहमति प्रदान की है। गहलोत की स्वीकृति से जिले के पीपाड़ शहर, लोहावट, देंचू, सेंखला एवं बापनी में कार्यालय संचालित होंगे। प्रत्येक में एक-एक …
जयपुर। राजस्थान में जोधपुर के पांच ब्लॉक में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय खुलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए कार्यालय खोलने और उनमें 25 नवीन पद स्वीकृत करने के लिए सहमति प्रदान की है। गहलोत की स्वीकृति से जिले के पीपाड़ शहर, लोहावट, देंचू, सेंखला एवं बापनी में कार्यालय संचालित होंगे। प्रत्येक में एक-एक बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद स्वीकृत किए गए हैं।
कार्यालयों से क्षेत्र के 0-6 आयु वर्ग के बच्चों के सम्पूर्ण विकास के बारे में परिवारजनों को समय पर जानकारी और कमजोर बच्चों को पोषण सामग्री मिलेगी। गर्भवती और दात्री महिलाओं को स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। आवश्यक टीकाकरण भी किया जाएगा। बच्चों में होने वाले रोगों से बचाव एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी जाएगी। किशोरियों को सम्पूर्ण विकास के बारे में बताया जाएगा। साथ ही 3-6 आयु वर्ग के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ें- Cyrus Mistry Death: ‘साइरस मिस्त्री के निधन से स्तब्ध हूं…’, पीएम मोदी ने किया ट्वीट, जानें किसने क्या कहा
