हल्द्वानी: कोरोनाकाल की मदद नहीं मिल पाई, तकनीकी झमेले में फंसी 100 वाहन चालकों की 12 लाख की धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुरेश पांडेय, हल्द्वानी। सरकार की घोषणा तथा बजट उपलब्ध होने के बाद भी जिले के सौ से अधिक वाहनों के चालकों की सहायता राशि में तकनीकी गड़बड़ी का पेंच फंस गया है। परिवहन विभाग बैंक से संपर्क साधकर तकनीकी मामले को सुलझाने में लगा है। कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के दौरान देशभर …

सुरेश पांडेय, हल्द्वानी। सरकार की घोषणा तथा बजट उपलब्ध होने के बाद भी जिले के सौ से अधिक वाहनों के चालकों की सहायता राशि में तकनीकी गड़बड़ी का पेंच फंस गया है। परिवहन विभाग बैंक से संपर्क साधकर तकनीकी मामले को सुलझाने में लगा है।

कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के दौरान देशभर में वाहनों के पहिए जाम हो गए थे। उत्तराखंड में भी लॉक डाउन के कारण हजारों वाहन चालक व वाहन स्वामी प्रभावित हुए थे। वाहन चालकों के हितों पर आर्थिक चोट पहुंची थी। वाहन चालक बैंकों की किश्त तथा टैक्स अदा नहीं कर पा रहे थे। हालांकि वाहन चालकों के संगठन ने बैंक की किश्त तथा टैक्स माफ करने की मांग की थी लेकिन सरकार ने इसे माफ करने की बजाय सभी चालकों को छह माह तक दो-दो हजार की राशि देने की घोषणा की थी। नैनीताल जिले में परिवहन विभाग ने कुल 6637 चालकों को मदद के लिए चिह्नित किया था। जिसमें से अधिकांश चालकों की मदद की राशि उनके खातों में डाली जा चुकी है लेकिन लगभग 100 चालकों 12 लाख की मदद तकनीकी फेर में उलझ गई है। संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि वह इस संबंध में बैंकों के संपर्क में हैं। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।

प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुरूप अधिकांश चालकों की मदद की राशि उनके खातों में डाली जा चुकी है। लेकिन लगभग 100 चालकों के बैंक खातों में दिक्कत आने के कारण धनराशि हस्तांतरित नहीं हो पा रही है। कई चालकों के खाते इनवैलिड हैं जबकि बैंकों के आपस में मर्ज होने के कारण आइएफसी कोड भी बदल गया है जिस कारण तकनीकी दिक्कत आ रही है। – संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी

संबंधित समाचार