लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में चंडीगढ़ रोड पर फोर्टिस के समीप आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्याें की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में कार चालक राजेश कुमार, उसकी पुत्री पांच साल की जैसमीन, उसकी साली संजना तथा संजना की …
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में चंडीगढ़ रोड पर फोर्टिस के समीप आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्याें की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में कार चालक राजेश कुमार, उसकी पुत्री पांच साल की जैसमीन, उसकी साली संजना तथा संजना की दो बेटियां हैं। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार बिजली के खंभे से जा टकराई जिससे यह हादसा हुआ।
ये भी पढ़ें:-सुप्रीम कोर्ट EWS के लिए दस प्रतिशत आरक्षण संबंधी मामले पर से करेगा सुनवाई
