रायबरेली: भक्ति और उत्सव के संगम के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन
रायबरेली। परशदेपुर में मंगलवार को गणपति बप्पा की विदाई में शोभायात्रा निकाली गई।नगर के रामसागर मुहल्ले में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना की गई थी। मंगलवार सुबह आचार्य धर्मेश जी महाराज द्वारा विधिवत हवन पूजन किया गया। उसके पश्चात विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महावीरन, सकेतनागर चौराहे, मटियारा चौराहा होते हुए …
रायबरेली। परशदेपुर में मंगलवार को गणपति बप्पा की विदाई में शोभायात्रा निकाली गई।नगर के रामसागर मुहल्ले में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना की गई थी। मंगलवार सुबह आचार्य धर्मेश जी महाराज द्वारा विधिवत हवन पूजन किया गया। उसके पश्चात विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा महावीरन, सकेतनागर चौराहे, मटियारा चौराहा होते हुए बंगला में सई नदी के किनारे पहुंच कर समाप्त हुई। करीब 5 किमी. की यात्रा में गाजे बाजे के साथ भक्त नाचते गाते रहे। जिससे पूरा नगर भगवान गणेश की भक्ति में सरोबार हो गया। अबीर गुलाल की बौछार कर श्रद्धालु भक्ति गानों पर थिरकते आगे बढ़ते रहे।
बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए।सई नदी के तट पर आचार्य द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर भगवान गणेश का विसर्जन गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना.. के साथ किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन विनोद कौशल, राजेश कौशल उर्फ राजू, गुलाब चंद्र वैश्य, रामू कौशल, गिरजेश कौशल, सभासद आशु जायसवाल, चेतन कौशल, सतीश कौशल, महेंद्र माही, प्रांशु जायसवाल, शैलेंद्र साहू, हरिश्चंद्र, सुभाष वैश्य, अमर कौशल आदि मौजूद रहे। चौकी प्रभारी आशीष तिवारी भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौजूद रहे।
रात्रि जागरण में भक्ति गानों पर माहौल हुआ भक्तिमय
इसके पूर्व सोमवार रात श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव में रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। छप्पन भोग सजा कर भगवान गणेश की आरती की गई। रात्रि जागरण में चेयरमैन विनोद कौशल द्वारा आचार्य धर्मेश जी महाराज व माता मिधुरिन सेवा संस्थान के प्रबंधक गोपाल श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। चेयरमैन ने सभी कलाकारों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय कर दिया।
यह भी पढ़ें-अलीगढ़ में गणेश पूजा पर धर्मयुद्ध! मुस्लिम महिला की भक्ति पर मौलाना को ऐतराज, जारी किया फतवा
