बरेली: सभी विभागों के साथ डिप्टी सीएम ने की समीक्षा बैठक, यूनानी कॉलेज, अर्बन हाट में हो रहे निर्माण कार्य मे खामी पर लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृल विचार। बुधवार को बरेली पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सुबह तड़के ही दौरे पर निकल पड़े। अपने दौरे के बाद उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों के वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने बताया सभी विभागों से बिंदुवार समीक्षा की गई है। कानून व्यवस्था व कल्याणकारी योजनाओं …

बरेली, अमृल विचार। बुधवार को बरेली पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सुबह तड़के ही दौरे पर निकल पड़े। अपने दौरे के बाद उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों के वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने बताया सभी विभागों से बिंदुवार समीक्षा की गई है।

कानून व्यवस्था व कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही स्वास्थ विभाग से लोगों को उचित चिकित्सकीय व्यवस्था देने की बात कही। जन जन तक प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की बात कही।

उन्होंने बताया अमृत सरोवर योजना के तहत बरेली में भी नगर निगम पंडित दीनदयाल सरोवर बना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग आदि से बैठक की।

उन्होंने बताया बरेली में 50 लाख से योजनाओं की समीक्षा की। यूनानी मेडिकल कॉलेज और स्मार्ट सिटी के तरह कराए जा रहे काम के दौरान उन्होंने परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता खराब होने पर ठेकेदार का पेमेंट रोके जाने का आदेश दिया और बताया काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान मेडिकल कालेज में निर्माण में अनियमितता देख ब्रजेश पाठक भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने जिला अधिकारी को निर्माण एजेंसी के खिलाफ जांच के निर्देश दिए। साथ ही अर्बन हार्ट निर्माण के भी कार्यदायी संस्था के खिलाफ जांच के आदेश दिए। वहीं, डिप्टी सीएम ने 300 बेड के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल को आज से ही शुरू करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिये। हालांकि, अधिकारियों में उनके दौरे से हड़कंप मच गया है।

 

300 बेड अस्पताल में आज से शुरू होगी ओपीडी
2016 से मरीजों की आस में इंतजार कर रहे 300 बेड अस्पताल को प्रभारी मंत्री ने संचालन की सौगात दी है। गुरुवार को 300 अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को 300 बेड अस्पताल ओपीडी शुरू करने के आदेश दिए। इसी के साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कई आरोप भी लगाए।

कोविड अस्पताल में होगी ओपीडी शुरू
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया।साथ ही स्वास्थ विभाग को आदेश दिया है कि कोविड अस्पताल में भी ओपीडी शुरू की जाएगी।जिससे जिला मरीजों को राहत मिल सकेगी।जिला अस्पताल में लंबी लंबी लाइन में लगने से लोगों को राहत मिल सकेगी।

सीएससी पर मिलेगा इलाज, निःशुल दवा
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया उन्होंने ग्राम प्रधान, बीडीसी मेम्बरों जनसेवा करने वालों को निर्देश दिया है। वह गांव के लोगों को इलाज के लिए सीएससी सेंटर पर भेजें कोई भी डॉक्टर मरीज को तभी दूसरी जगह के लिए रेफर करेगा जब उसकी हालत ज्यादा खराब होगी। बेबजह मरीज को रेफर किया जायेगा।साथ ही जच्चा-बच्चा कुल 48 घंटे की बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी जाने के आदेश दिए हैं। जब तक बच्चे को जीवनदाई टीका नहीं लग जाता उसके अस्पताल से छुट्टी नहीं की जाएगी। टीकाकरण के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा।

गांव में भ्रमण कर सिपाही देगा थाने को रिपोर्ट
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया है कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हर गांव मे एक सिपाही जाकर वहां की स्थित को जान शाम को थाने में आकर रिपोर्ट करेगा। अगर कही कोई झगड़े या शांति भंग की आशंका होगी वहां के लोगों को बुलाकर बैठक कराई जाएगी ताकि झगड़ा न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।

जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण से मची खलबली, स्टाफ उम्मीद लगाए बैठा था कि अब स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक जिला अस्पताल नहीं आएंगे, लेकिन कलेक्ट्रेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद चौपला पुल से निकली उनकी गाड़ी अचानक जिला अस्पताल की ओर मुड़ गई। जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने देखी ईसंजीवनी ऐप के तहत जारी टेलीमेडिसिन सेवा मौके पर मौजूद डॉक्टर से ली।

ये भी पढ़ें- बरेली कॉलेज ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीख की जारी, 10 सितंबर से होंगी शुरू

संबंधित समाचार