पंतनगर: नीट में 695 अंक हासिल कर शिंवाग बने कुमाऊं टॉपर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर निवासी शिवांग सक्सेना ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उत्तराखंड में शिवांग को दूसरा और कुमाऊं में पहला स्थान हासिल हुआ है। शिवांग की ऑल इंडिया रैंक 167 है। शिवांग की शानदार सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। शिवांग सक्सेना के पिता प्रो. …

पंतनगर, अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर निवासी शिवांग सक्सेना ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उत्तराखंड में शिवांग को दूसरा और कुमाऊं में पहला स्थान हासिल हुआ है। शिवांग की ऑल इंडिया रैंक 167 है। शिवांग की शानदार सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है।

शिवांग सक्सेना के पिता प्रो. रवि सक्सेना गोविंद वल्लभ पंत विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं। शिवांग ने नेशनल इलिजबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में कुल 720 में 695 अंक हासिल कर कुमाऊं टॉप किया है। शिवांग ने अपनी स्कूलिंग रुद्रपुर से की है। शिवांग शुरुआत से ही टापर रहे हैं। 10 वीं में जेसीस पब्लिक स्कूल से 99.6 प्रतिशत और 12 वीं में भारतीयम पब्लिक स्कूल से 98.6 प्रतिशक अंकों के साथ टॉप किया।

शिवांग से बातचीत में पता चला है कि वह पिता से प्रेरित होकर डॉक्टर बनना चाहते हैं। शिवांग बताते हैं कि डॉक्टर बनने के लिए उन्हें उनकी मां रेखा सक्सेना ने भी बचपन से ही प्रेरित किया है। जिसके बाद उन्होंने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया था।

इधर, शिवांग की बड़ी बहन डॉ. सोनाक्षी पंत भी विवि से वेटनरी डिपार्टमेंट में प्रशिक्षु हैं। शिवांग को गाने सुनना पसंद है। जिससे वह खुद को फ्रेश रखते हैं। उनका लक्ष्य डॉक्टर बन लोगों की सेवा करना है। शिवांग ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को दिया है।

संबंधित समाचार