हरिद्वार: कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत, लोगों में हड़कंप मचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। हरिद्वार में फिर कच्ची शराब ने जहर घोलना शुरू कर दिया है। पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूलगढ़ में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कच्ची शराब पीने की वजह से …

हरिद्वार, अमृत विचार। हरिद्वार में फिर कच्ची शराब ने जहर घोलना शुरू कर दिया है। पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूलगढ़ में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कच्ची शराब पीने की वजह से पांच ग्रामीणों की मौत शनिवार को हुई है, जबकि दो ग्रामीणों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था।

कच्ची शराब पीने से गांव फूलगढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वहीं, गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉलीग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। इससे पहले भी हरिद्वार में कच्ची शराब पीने से कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।

2019 में हरिद्वार में कच्ची शराब पीने के बाद 30 से ज्यादा ग्रामीणों की जान गई थी। घटना के बाद हरकत में आये जिला प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी थी। कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई भी की गई थी।

संबंधित समाचार