ऋतिक रोशन संग फैन ने की धक्का-मुक्की…खींची सेल्फी, गुस्से में एक्टर बोले- क्या कर रहा है?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई।  बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिन ऋतिक अपने बेटों रेहान और रिदान के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। इस थिएटर से निकलते हुए ऋतिक रोशन के साथ एक फैन ने जबरदस्ती …

मुंबई।  बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिन ऋतिक अपने बेटों रेहान और रिदान के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। इस थिएटर से निकलते हुए ऋतिक रोशन के साथ एक फैन ने जबरदस्ती सेल्फी क्लिक करने की कोशिश की। यह बात ऋतिक को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वह शख्स से गुस्सा हो गए। सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और उनके बेटों का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋतिक अपनी कार के पास खड़े बेटों की सेफ्टी का ध्यान दे रहे हैं। रेहान और रिदान कार में बैठ रहे हैं। इस बीच एक फैन आकर उनके साथ फोटो खींचने की कोशिश करने लगता है। ऐसे में ऋतिक नाराज हो जाते हैं। इसके बाद एक्टर की टीम का सदस्य आकर उस फैन को हटा देता है और डांट लगाता है। कार में बैठने से पहले ऋतिक रोशन भी शख्स को डांटते हुए कहते हैं- क्या कर रहा है?

गैंगस्टर की भूमिका में दिखेंगे ऋतिक
एक्टर अपनी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो मूवी में ऋतिक गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे, तो वहीं सैफ पुलिस वाले का रोल अदा करेंगे। इसके अलावा राधिका आप्टे विक्रम की पत्नी और वेधा के वकील की भूमिका निभाती दिखेंगी। इस फिल्म को पुष्कर-गायत्री ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें : #ArrestJubinNautiyal : सुरीली आवाज वाले सिंगर जुबिन नौटियाल पर चीख उठा सोशल मीडिया, जानिए क्या है वजह?

संबंधित समाचार