Noida: ‘गालीबाज’ के बाद ‘थप्पड़बाज’ महिला का Video वायरल, गार्ड को जड़े झन्नाटेदार 5 चांटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। नोएडा में गालीबाज महिला के बाद एक थप्पड़बाज महिला सामने आई है। इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गेट खोलने में देरी होने पर महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को एक के बाद एक थप्पड़ जड़ दिए। घटना फेज-3 कोतवाली क्षेत्र की Cleo County सोसायटी का है और सीसीटीवी कैमरे में कैद …

नोएडा। नोएडा में गालीबाज महिला के बाद एक थप्पड़बाज महिला सामने आई है। इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गेट खोलने में देरी होने पर महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को एक के बाद एक थप्पड़ जड़ दिए। घटना फेज-3 कोतवाली क्षेत्र की Cleo County सोसायटी का है और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थप्पड़बाज महिला घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने गाड़ी अंदर करने वाला गेट खोलने में देरी होने से नाराज होकर गार्ड को थप्पड़ मार दिए थे।

इससे पहले नोएडा की है एक गालीबाज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। वीडियो नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र हाईराइज सोसायटी जेपी विशटाउन सोसायटी का था। यहां भव्या रॉय नामक 32 साल की महिला ने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां दी थीं। वह गार्ड के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी करती नजर आईं थीं।

ये भी पढ़ें : गाजियाबाद : गालीबाज महिला एडवोकेट को जमानत मिली

संबंधित समाचार