हरिद्वार: दो पत्नियों की आपत्ति पर बसपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा समेत नौ के नामांकन निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। दो पत्नियां होने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बसपा के प्रत्याशी सुभाष वर्मा समेत नौ प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। वहीं रात 12 बजे के बाद निरस्त किए गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पर्चे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इधर, लोग सवाल कर रहे हैं …

हरिद्वार, अमृत विचार। दो पत्नियां होने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बसपा के प्रत्याशी सुभाष वर्मा समेत नौ प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। वहीं रात 12 बजे के बाद निरस्त किए गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पर्चे पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इधर, लोग सवाल कर रहे हैं कि पूर्व में भी दो पत्नियां होने पर कई प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का नामांकन पत्र निरस्त करने पर डिप्टी कलेक्टर और चुनाव अधिकारी विरजेश तिवारी से पूछा गया तो वह जवाब देने से बचते हुए नजर आए। सुभाष भगवानपुर ब्लॉक की आदमपुर सीट से बसपा प्रत्याशी बनाए गए थे, लेकिन उनका नामांकन पत्र निरस्त होने पर अब उनके बेटे नवनीत चौहान को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

संबंधित समाचार