नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बन रहे नये भूस्खलन जोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 नैनीताल, अमृत विचार। मानसून की बारिश से नैनीताल-हल्द्वानी सड़क मार्ग पर नये भूस्खलन जोन बन गए हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। भुजियाघाट से लेकर हनुमानगढ़ तक सात से आठ जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। हल्द्वानी से नैनीताल जाते हुए बेलुवाखान पर हो …

 नैनीताल, अमृत विचार। मानसून की बारिश से नैनीताल-हल्द्वानी सड़क मार्ग पर नये भूस्खलन जोन बन गए हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। भुजियाघाट से लेकर हनुमानगढ़ तक सात से आठ जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। हल्द्वानी से नैनीताल जाते हुए बेलुवाखान पर हो रहा भूस्खलन एक बड़ी समस्या बन गया है।

यहां हाईवे पर सड़क मार्ग भी इस कारण क्षतिग्रस्त हो रहा है। कई जगहों पर पहाड़ी धीरे-धीरे खिसक रही है। कई जगह पेड़ पर गिर रहे हैं। बल्दियाखान के पास भी भूस्खलन जोन बना है। वहीं, पिछले वर्ष आपदा के दौरान हाइवे पर क्षतिग्रस्त हुई सड़क कई जगह पर संकरी हुई है लेकिन सड़क निर्माण के लिए अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को केंद्र से यहां के लिए बजट नहीं मिल पा रहा है।

कई जगह सड़क पर पैराफिट टूटे हुए हैं। कई जगह इन्हें बनाने का काम किया जा रहा है लेकिन इन सबके बावजूद पहाड़ी से जगह-जगह सरकती मिट्टी खतरे की ओर इशारा कर रही है। इधर, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता संजीव राठी ने बताया कि नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर भूस्खलन जोन को चिन्हित किया जा रहा है। जगह-जगह टूटे पैरफिट को फिर से बनाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के निर्माण व मरम्मत के लिए अभी बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही शीघ्र अन्य कार्य भी शुरू किए जाएंगे।

जूम लैंड पर फिर भू-धंसाव का खतरा
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण जहां हाल ही में बैंड स्टैंड के पास नैनी झील से सटी सुरक्षा दीवार गिर गई थी तो वहीं अब जूमलैंड में कैपिटल सिनेमा के पास हो रहा भू-धंसाव गहरा होता जा रहा है। खतरे को देखते हुए बैंड स्टैंड मार्ग पर तो बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोक दी गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा उपायों के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है।

संबंधित समाचार