टनकपुर: गुणवत्ता परीक्षण के लिए आयोजित हुई परीक्षा, बेस लाइन सर्वे में शामिल हुए 1010 विद्यार्थी
टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत जिले के प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से 60 प्राथमिक विद्यालयों की गुणवत्ता सर्वेक्षण के लिए हुई परीक्षा संपन्न हो गई है। संबंधित विद्यालयों में हुई परीक्षा में कक्षा एक से तीन तक 1059 बच्चों के सापेक्ष 1010 बच्चों ने प्रतिभाग किया। डीएम नरेन्द्र सिंह भंडारी के दिशा निर्देश …
टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत जिले के प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से 60 प्राथमिक विद्यालयों की गुणवत्ता सर्वेक्षण के लिए हुई परीक्षा संपन्न हो गई है। संबंधित विद्यालयों में हुई परीक्षा में कक्षा एक से तीन तक 1059 बच्चों के सापेक्ष 1010 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
डीएम नरेन्द्र सिंह भंडारी के दिशा निर्देश पर सोमवार को जिले में बेस लाइन सर्वे के तहत परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डायट प्रवक्ता कमल गहतोड़ी ने बताया कि बेस लाइन सर्वे के तहत 60 विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें सीईओ जितेन्द्र सक्सेना ने डायट और खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से टीमों का गठन किया गया। जिसमें बाराकोट के नौ लोहाघाट के 13, पाटी के 17 और चम्पावत के 21 विद्यालय शामिल किए गए।
परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का 15 व 16 सितम्बर को डायट स्तर पर केन्द्रीय मूल्यांकन किया जाएगा और उनका विश्लेषण किया जाएगा। कमजोर बच्चों और विद्यालय को आगामी छह महीने तक लगातार विशेष फोकस कर सुधार किया जाएगा।
