नैनीताल: डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की रोकथाम की कवायद शुरू, प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में विकास भवन सभागार में डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुराधा हृयांकी ने प्रशिक्षण दिया। डॉ. ह्यांकी ने कहा कि हमें कार्यालयों के साथ …

नैनीताल, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में विकास भवन सभागार में डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुराधा हृयांकी ने प्रशिक्षण दिया।

डॉ. ह्यांकी ने कहा कि हमें कार्यालयों के साथ ही घर व सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें घर में कूलरों के पानी को सप्ताह में दो दिन साफ करना होगा। साथ ही घरों के बाहरी क्षेत्र में जहां पानी रूकने की आवश्यकता है, उन स्थानों को साफ कर पानी नहीं रूकने देना है। उन्होंने कहा डेंगू, चिकिनगुनिया संक्रमण के मच्छर दिन में ही काटते हैं इसके लिए हमें फुलस्लीव कपडे़ पहनने होंगे, साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इस हेतु प्रेरित करना होगा।

डॉ. अनुराधा ने कहा कि संक्रमण के लक्षण उत्पन्न होने पर अकस्मात तेज सिर दर्द, बुखार, मांसपेशियों एवं जोडों में दर्द, आखों के पीछे दर्द होना, उल्टी, नाक, मुंह, मसूडे़ से खून आना इसके मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने कहा इसके बचाव के लिए हमें शीघ्र चिकित्सालय में चिकित्सक को खून की जांच कराकर चिकित्सकीय उपचार लेना होगा। कार्यशाला में उपजिलाधिकारी बीएस चौहान, सहायक परियोजना अधिकारी शिल्पी पंत, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. बीएस जंगपांगी, डॉ. राबाना बेगाम, एपिडियोलॉजिस्ट एनके कांडपाल, उपक्रीडा अधिकारी जानकी देवी, मोहित वाल्मिकी आदि रहे।

संबंधित समाचार