जब ‘पापा की परी’ संग ‘भैंसा’ भी लगा उछल-उछल कर नाचने, चेहरे पर मुस्कान ला देगा ये Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भैंसे और एक लड़की का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की भैंसे को लेकर कहीं जा रही होती है, लेकिन इस दौरान दोनों ऐसे उछलते-कूदते और नाचते हुए जाते हैं कि …

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भैंसे और एक लड़की का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की भैंसे को लेकर कहीं जा रही होती है, लेकिन इस दौरान दोनों ऐसे उछलते-कूदते और नाचते हुए जाते हैं कि देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान तैर जाएगी।

वीडियो देखकर आपको लगेगा कि लड़की को देखकर भैंसा भी नाच रहा है। भैंसे के उछल-कूद को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितना खुश है। ये वीडियो वाकई में बहुत शानदार और मजेदार है। लड़की और भैंसे के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा कि अविश्वसनीय नृत्य।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि भैंसे का ये रूप मैंने पहली बार देखा है। क्यूट तो लग रहा है लेकिन सींग वाले इस जानवर से दूर ही रहने में भलाई है। वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, लगता है लड़की ने इसे अच्छी तरह से ट्रेन किया है।

नीचे देखिए Video

ये भी पढ़ें : इसे कहते हैं मूर्खता की पराकाष्ठा! ज्वालामुखी के पास जाकर Selfie लेने लगे लोग, देखें Video

संबंधित समाचार