हल्द्वानी: हिंदी दिवस पर सम्मानित हुई रामगढ़ की बेटी हिमानी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आईआरडीटीई सभागार देहरादून में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में रामगढ़ की बेटी हिमानी रैक्वाल पुत्री नरेंद्र सिंह रैक्वाल को भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया। सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज ज्योलिकोट से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली हिमानी ने हिंदी विषय में 100 में से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आईआरडीटीई सभागार देहरादून में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में रामगढ़ की बेटी हिमानी रैक्वाल पुत्री नरेंद्र सिंह रैक्वाल को भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया। सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज ज्योलिकोट से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली हिमानी ने हिंदी विषय में 100 में से 99 अंकर हासिल किए। हिमानी की उपलब्धि पर परिजनों के साथ विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने खुशी जाहिर की है।
