काशीपुर: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर , अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर नाबालिग पुत्री के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के अनुसार 10 सितंबर की रात बलदेव उर्फ बिरजू उसके घर में घुस आया। अंधेरे …

काशीपुर , अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर नाबालिग पुत्री के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला के अनुसार 10 सितंबर की रात बलदेव उर्फ बिरजू उसके घर में घुस आया। अंधेरे का लाभ उठाकर उसकी 13 वर्षीय पुत्री का मुंह दबाकर उठा कर ले जाने का प्रयास करने लगा। पुत्री के चिल्लाने पर वह जाग गई। उसने बलदेव को पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करते देख लिया। जिसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर बलदेव सिंह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार