नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत: आईजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल। कोरोना के बाद से काफी बदलाव आये हैं जिसमें मास्क और क्वारंटीन सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह बात नव नियुक्त आईजी अजय रौतेला ने नैनीताल कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से कही।आईजी ने कहा कि उन्हें आभास हो रहा है कि प्रवासियों के लौटने के बाद सामाजिक समस्याएं सामने आएंगी और …

नैनीताल। कोरोना के बाद से काफी बदलाव आये हैं जिसमें मास्क और क्वारंटीन सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह बात नव नियुक्त आईजी अजय रौतेला ने नैनीताल कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से कही।आईजी ने कहा कि उन्हें आभास हो रहा है कि प्रवासियों के लौटने के बाद सामाजिक समस्याएं सामने आएंगी और अपराध बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में पुलिस और जनता को सावधान रहने की आवश्यकता है।

आईजी ने कहा कि नशे के कारोबार पर भी कार्रवाई करने की योजना पर काम किया जाएगा ताकि युवाओं को नशे के गर्त में जाने से बचाया जा सके।अजय रौतेला ने नेपाल और चीन बॉर्डर में इंटेलिजेंस को आधुनिक बनाने के साथ पुलिस को भी सचेत रहने की बात कही।

संबंधित समाचार