हल्द्वानी: मां की डांठ से क्षुब्ध किशोर ने गटका जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार क्षेत्र के रहने वाले एक किशोर ने मां की डांठ से क्षुब्ध होकर जहर गटक लिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार दानीबंगर गौलापार निवासी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार क्षेत्र के रहने वाले एक किशोर ने मां की डांठ से क्षुब्ध होकर जहर गटक लिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार दानीबंगर गौलापार निवासी कमल परगाई (13) पुत्र नारायण दत्त परगाई कक्षा सात का छात्र है। बीते गुरुवार को कमल ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रात्रि करीब 8 बजे बेस अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। शुक्रवार की प्रात: अचानक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

इधर घटना से कमल के परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कमल दो भाई बहनों में इकलौटा बेटा था। बीते गुरुवार को किसी बात पर उसकी मां ने उसे डांठ दिया था। इससे गुस्से में आकर उसने जहर गटक लिया। कमल की मौत से माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज