मुरादाबाद : ‘विकास प्रदर्शनी से मिलेगी बेहतर करने की राह’
मुरादाबाद,अमृत विचार। सूचना निदेशालय द्वारा मंडल मुख्यालय पर पंचायत भवन परिसर में सात दिवसीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगे पोस्टर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी से बेहतर करने की राह मिलेगी। प्रदर्शनी में लगाए गए हर घर नल योजना के बारे में विधायक …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सूचना निदेशालय द्वारा मंडल मुख्यालय पर पंचायत भवन परिसर में सात दिवसीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगे पोस्टर और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी से बेहतर करने की राह मिलेगी।
प्रदर्शनी में लगाए गए हर घर नल योजना के बारे में विधायक ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उप सूचना निदेशक जहांगीर अहमद ने प्रदर्शनी के उद्देश्य और आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।
शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग जरूरी
शहर को साफ सुथरा और कूड़ामुक्त रखने के लिए शनिवार को नगर आयुक्त के निर्देशन में लायन कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अभिषेक बाजपेयी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। इंडियन स्वच्छता लीग थीम पर रैली आफ यूथ फार गार्बेज फ्री सिटी (कूड़ामुक्त शहर) को साकार करने के लिए चक्कर की मिलक से गुरहट्टी चौक तक निकली रैली में लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रोजेक्ट हेड ने कहा कि कूड़ामुक्त और सफाई से शहर में लोग स्वस्थ रहेंगे। नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि शहर को स्मार्ट रखने के लिए कूड़ामुक्त रखना जरूरी है। रैली में आपरेशनल मैनेजर सुरजीत कुमार, नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर मुरारी लाल शेषन, विशाल, राजीव, हरजीव बाजवा, सोनू, उस्मान, कपिल, मनोज, विकास मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्कूल सपोर्टिंग टीम के सदस्य बच्चों को बनाएंगे दक्ष, शिक्षकों-शिक्षाधिकारियों को किया जा रहा प्रेरित
