कांग्रेस आगामी विधानसभा सत्रों में अपनाएगी कड़े तेवर: गोविन्द सिंह
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि आगामी विधान सभा सत्रों में कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाने और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारों को उजागर करने के लिए कड़े तेवर अपनाएगी। डाॅ सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की कार्यकारिणी की कल बैठक में यह निर्णय लिया गया। …
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि आगामी विधान सभा सत्रों में कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाने और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारों को उजागर करने के लिए कड़े तेवर अपनाएगी। डाॅ सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की कार्यकारिणी की कल बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी ने भाजपा सरकार द्वारा पोषण आहार घोटाले और जनहित के मुद्दों पर विधानसभा में चर्चा न कराने को गंभीरता से लिया।
कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा विधायकों को अपनी बात रखने से वंचित किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। यह संसदीय परम्पराओं का उल्लंघन और लोकतन्त्र विरोधी रवैया है। बैठक में आगामी रणनीति पर विचार किया गया। डा. सिंह ने कहा कि लोकतन्त्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका है। हम अपने दायित्व से कभी पीछे नहीं हटेंगे और विधानसभा से लेकर सडक तक आम लोगों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। बैठक में सचेतक रामलाल मालवीय, कोषाध्यक्ष निलय डागा तथा सदस्य पांचीलाल मेडा, नीलांशु चतुर्वेदी, तरवर सिंह लोधी और बापूसिंह तंवर आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें- कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएं: कमलनाथ
