रायबरेली: समाधान दिवस में सड़क खराब होने की शिकायत पर नाराज हुई डीएम, दिए जांच के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। शनिवार को डलमऊ तहसील सभागार में जिलाधिकरी माला श्रीवास्तव अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के दौरान कस्बा निवासी अंकित शिकायत पत्र देते हुए बताया कि डलमऊ से मोहल्ला चौरासी …

रायबरेली, अमृत विचार। शनिवार को डलमऊ तहसील सभागार में जिलाधिकरी माला श्रीवास्तव अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के दौरान कस्बा निवासी अंकित शिकायत पत्र देते हुए बताया कि डलमऊ से मोहल्ला चौरासी को जाने वाली सीसी मार्ग का निर्माण दो वर्ष पूर्व हुआ था। लेकिन भ्रष्टाचार के कारण उक्त मार्ग कभी भी बह सकता है।

इस शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल जांच का आदेश अधिशासी अभियंता नूर आलम को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पूरे सिकरवार निवासी राजेश कुमार ने पंचायत मित्र व ग्राम प्रधान पर बीस हजार रुपए आवास के नाम पर मांगने का आरोप लगाया। डीएम ने इस प्रकरण पर भी जांच के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

ऊंचाहार में एसडीएम आशीष कुमार मिश्र ने समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी। इस दौरान आई कुल आयी 27 शिकायतों में से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता, कोतवाल संजय त्यागी, एडीओ कॉपरेटिव रमेश कुमार, अपराध निरीक्षक दिग्विजय प्रताप समेत क़ई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –बहराइच: समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार